Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी

Amazon ने Ring Drone Cam और Rover Cam पेश किए हैं। जानें इनकी कीमत, 2K और 4K कैमरा, AI नेविगेशन, फीचर्स और भारत में लॉन्च से जुड़ी जानकारी।

घर की सुरक्षा हो या दुकान और ऑफिस की निगरानी, अब इसके लिए हर जगह सिक्योरिटी गार्ड या CCTV कैमरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने अपने Ring सिक्योरिटी लाइनअप में दो नए स्मार्ट डिवाइस पेश किए हैं। इनमें एक ऐसा ड्रोन है, जो घर के अंदर उड़कर अलग-अलग कमरों की निगरानी कर सकता है। वहीं, दूसरा पहियों वाला रोबोट है, जो दुकानों, ऑफिस और गोदामों में घूमकर सुरक्षा पर नजर रखेगा। दोनों डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपने आसपास के माहौल को समझ सकते हैं और तय किए गए रास्तों पर गश्त लगा सकते हैं।

Amazon Ring Drone Cam

कितनी है कीमत और भारत में कब आएंगे? Photo- Amazon

Ring Drone Cam: घर के अंदर उड़कर करेगा निगरानी

Amazon का Ring Drone Cam खासतौर पर घरों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। यह एक छोटा ड्रोन है, जो घर के अंदर उड़कर अलग-अलग कमरों की जांच कर सकता है। यूजर Ring ऐप के जरिए इसके उड़ने का रास्ता और समय तय कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इसे किसी खास कमरे या जगह पर जाने का निर्देश भी दिया जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि घर में लगे दूसरे Ring कैमरे, सेंसर या अलार्म से कोई संदिग्ध गतिविधि का अलर्ट मिलने पर यह अपने आप उड़ान भर सकता है। इसके बाद यह पहले से तय जगह पर जाकर निगरानी शुरू कर देता है।

End of Feed