दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अगली Prime Day Sale 2026 का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस धमाकेदार सेल की शुरुआत जुलाई के पहले सप्ताह में करने वाली है। इसलिए अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी लिस्ट तैयार कर लें। Prime Day Sale में फैंस को दमदार फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ कुछ एक्सक्लूसिव डील्स भी मिलेंगे। इसके अलावा कुछ नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग भी देखने को मिलेगी।
अमेजन अपने ग्राहकों को सेल में धमाकेदार ऑफर देने वाला है।
आपको बात दें कि यह Prime Day Sale का यह भारत में 10वां एडिशन है और इस मौके पर कंपनी ग्राहकों को कई सारे तगड़े ऑफर्स देने वाली है। अगर आप प्राइम मेंबर नहीं तो इस ऑफर में कंपनी ने इसमें भी बड़ी कटौती कर दी है। आप हैवी डिस्काउंट ऑफर के साथ Prime subscription ले सकते हैं।
Prime Day Sale इस दिन से होगी शुरू
अगर आप प्राइम डे सेल का इंतजार कर रहे थे तो बता दें कि सेल की शुरुआत 4 जुलाई से होने वाली है। आप 72 घंटे या 3 दिन तक सस्ते में शॉपिंग कर पाएंगे। Prime Day Sale 4 जुलाई को रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई को रात 11.59 मिनट तक चलेगी। यह सेल सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर के लिए ही एक्सक्लूसिव रहने वाली है। सेल के दौरान आपको फास्ट डिलीवरी, कई जगहों पर Same-Day डिलीवरी और फ्री डिलीवरी जैसे बेनिफिट्स का फायदा मिलने वाला है।
Prime Day Sale बैंक ऑफर
Amazon Prime Day Sale के दौरान Amazon कई धमाकेदार आकर्षक बैंक ऑफर्स भी दे रहा है. अगर आप SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. बता दें कि यह ऑफर EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा. वहीं दूसरी तरफ Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को Prime मेंबर होने पर अनलिमिटेड 5% कैशबैक मिलेगा।
Amazon के मुताबिक प्राइम डे सेल के दौरान सेल में 100 से अधिक ब्रांड्स के 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। अगर इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी की बात करें तो इसमें Samsung, OnePlus, HP, Lenovo, Asus, iQOO और Redmi जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। वहीं फैशन और लाइफस्टाइल सेगमेंट में Puma, Adidas, Allen Solly और Van Heusen के प्रोडक्ट्स पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
iPhone और AC को सस्ते में खरीदने का मौका
अगर आप अपने लिए एप्पल आईफोन खरीदने या फिर घर के लिए स्प्लिट एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिनों का इंतजार कर लीजिए। Amazon Prime Day Sale के दौरान कंपनी ग्राहकों को iPhone 17 सीरीज के साथ iPhone 16, iPhone 15 और iPhone Air पर धमाकेदार डील्स देने वाली है। अगर आप इस सेल में आईफोन की खरीदारी करते हैं तो आप अच्छे खासे पैसे बचा सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट के साथ साथ आपको बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स में भारी बचत होने वाली है।
अगर आप सिर्फ अधिक दाम की वजह से एसी नहीं खरीद पा रहे थे तो अब आपके पास स्प्लिट एसी को सस्ते में खरीदने का मौका है। प्राइम डे सेल के मौके पर आप 1.5 टन, 2 टन स्प्लिट एसी को 40% तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकेंगे। वहीं सेल ऑफर में आपको विंडो एसी पर भी भारी भरकम छूट मिलने वाली है।
