iPhone 17 Pro पर धांसू ऑफर, सिर्फ 56,990 रुपये में आपका, नहीं मिलेगा दोबारा मौका

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में Apple का A19 Pro 3nm चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन में Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए दोनों मॉडल में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है,

Apple ने हाल ही में भारत में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है। इसके साथ ही पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro पर अब बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro को कई ऑफर्स के साथ काफी कम प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इस कीमत का फायदा एक्सचेंज और बैंक कैशबैक जैसी शर्तों के साथ मिलेगा।

iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro पर मिल रहा 77 हजार रुपये तक का फायदा/Photo- Reliance Digital

iPhone 17 Pro पर मिल रहा 77 हजार रुपये तक का फायदा

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,34,900 रुपये लिस्टेड है। रिटेलर इस फोन पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दे रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 1,24,990 रुपये रह जाती है। इसके अलावा ग्राहक को 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट, 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक मिल सकता है। सभी ऑफर्स को मिलाने के बाद iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत 56,990 रुपये बताई गई है।

End of Feed