F2 ल्यूमिनसेंट मटेरियल पैनल वाला दुनिया का पहला फोन होगा iQOO Neo 11 Ultra, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक

QOO Neo 11 Ultra 18 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा। फोन में 2K डिस्प्ले, 2,000 निट्स ब्राइटनेस, Dimensity 9500M चिपसेट और 9,100mAh बैटरी मिल सकती है।

iQOO Neo 11 Ultra को चीन में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी की Neo सीरीज का नया स्मार्टफोन होगा और इसके साथ iQOO Z11S भी पेश किया जाएगा। दोनों फोन लॉन्च के दिन ही चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर इनकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। लॉन्च से पहले iQOO ने Neo 11 Ultra के डिस्प्ले और डिजाइन से जुड़ी कई अहम जानकारियां कंफर्म कर दी हैं।

iQOO Neo 11 Ultra

मिलेगा 2K रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले/photo- gizmochina

मिलेगा 2K रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले

iQOO Neo 11 Ultra में 2K रेजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें F2 ल्यूमिनसेंट मटेरियल वाला पैनल दिया जाएगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक होगी और कंपनी का दावा है कि यह ब्राइटनेस पूरी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। इससे तेज रोशनी और बाहर इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन को देखने में आसानी हो सकती है।

End of Feed