Airtel लेकर आया 200 रुपये वाला धांसू रिचार्ज प्लान, Jio-Vi की बढ़ गई टेंशन

Airtel के इस नए डेटा प्लान की कीमत 200 रुपये है जिसमें मोबाइल यूजर्स को पर्याप्त डेटा और महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी। अगर आप अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे खर्च करते हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है।

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके पास करीब 42 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। अपने यूजर्स के लिए कंपनी नए-नए प्लान्स पेश करती रहती है। इस बीच एयरटेल एक धमाकेदार प्लान लेकर आया है जिसने जियो और वोडाफोन आइडिया की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनी का नया प्लान एक डेटा प्लान है जो मोबाइल यूजर्स को सस्ती कीमत में तगड़े ऑफर्स दे रहा है। Airtel के इस प्लान के साथ यूजर्स को डेटा के साथ साथ एंटरटेनमेंट के लिए कई सारे फायदे मिलने वाले हैं।

Airtel

एयरटेल के पोर्टफोलियो में यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Airtel के इस नए डेटा प्लान की कीमत 200 रुपये है जिसमें मोबाइल यूजर्स को पर्याप्त डेटा और महीने भर की वैलिडिटी मिलेगी। प्लान के साथ में YouTube Premium, Prime Video और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलेगा। अगर आप मोबाइल पर वीडियो देखते हैं, गाने सुनते हैं या फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो यह प्लान आपके लिए दिलचस्प हो सकता है।

End of Feed