Airtel New Recharge Plan: भारती एयरटेल ने ग्राहकों के लिए एक नया मोबाइल प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो 3GB डेटा और फ्री Netflix के साथ आता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा और अन्य फायदे भी मिलते हैं। एयरटेल का नया प्लान ओटीटी देखने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं इस प्लान की कीमत और फायदों के बारे में...
Airtel New Recharge Plan
Airtel 1,499 रुपये प्लान
टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान में 1,499 रुपये वाला नया प्लान जोड़ा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस प्लान की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस प्लान को टेलीकॉम ऑपरेटर ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर अपनी लिस्टिंग में शामिल किया है।
Airtel 1,499 रुपये प्लान के फायदे
एयरटेल का नए 1,499 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 3 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों के लिए मिलती है। प्लान में कई ओटीटी लाभ भी मिलते हैं, जिसमें तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। गौरतलब है कि भारत में नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 199 रुपये है, जबकि एयरटेल के इस प्लान के साथ यूजर्स फ्री में इसको एक्सेस कर सकते हैं।
Airtel 1,499 रुपये वाले प्लान के अन्य लाभ
एयरटेल के इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस, अपोलो 24|7 सर्कल मेंबरशिप, फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एक्सेस भी मिलता है। हालांकि, अनलिमिटेड 5G डेटा आपके क्षेत्र में 5G कनेक्टिविटी और आपके डिवाइस में 5G कंपेटिबिलिटी पर निर्भर करती है।
