Airtel Most Affordable Prepaid Plan: जिओ की तुलना में अब तक एक ही कंपनी सीधे तौर पर जोरदार मुकाबला पेश कर रही है जो एयरटेल है. प्रीपेड ग्राहकों के लिए कंपनी ने जो सबसे सस्ता प्लान सिर्फ 99 रुपये में उपलब्ध कराया हुआ था, अब उसकी कीमत काफी बढ़ा दी गई है. 99 रुपये का मासिक प्रीपेड प्लान अब 155 रुपये का हो गया है. कहने का मतलब अब एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान आपको 155 रुपये का मिलेगा. डेढ़ गुना तक बढ़ी प्लान की कीमत का सीधा असर उन लोगों की जेब पर पड़ने वाला है जो कम कीमत में मोबाइल चलाना चाहते है.
अब एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान आपको 155 रुपये का मिलेगा.
इन जगहों पर बढ़ी कीमत
एयरटेल ने देशभर के 7 सर्कल में 99 रुपये वाले प्लान की कीमत 155 रुपये कर दी है. इनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, हिमाचल प्रदेश, नॉर्थ ईस्ट, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हैं. कंपनी लंबे समय से इशारा कर रही थी कि प्लान्स महंगे किए जाने वाले हैं जिसकी शुरुआत 99 रुपये वाले प्लान से हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द एयरटेल के बाकी प्लान्स के दाम भी बढ़ाए जाने वाले हैं.
क्या-क्या है 155 के प्लान में
एयरटेल का अब सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 155 रुपये में ग्राहकों को मिलने वाला है. इस प्लान में बेसिक चीजें आपको मिलती हैं जिनमें 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 मैसेज शामिल हैं और प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. ये पहली बार नहीं है जब एयरटेल ने 99 रुपये वाले प्लान का दाम 155 रुपये किया है, इससे पहले नवंबर 2022 में कंपनी ने हरियाणा और ओडिशा में इसी 99 रुपये वाले प्लान की कीमत को बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया था.
