घर में इंटरनेट पहुंचाने के मामले में नंबर एक बनी ये कंपनी, डाउनलोड स्पीड में भी सबसे आगे

इंटरनेट आज के समय में सभी लोगों के लिए एक बेसिक जरूरत बन चुका है। अगर आप भी घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आइए आपको बताते हैं कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन में किस कंपनी का इंटरनेट ज्यादा इंटरनेट स्पीड आपको देने वाला है।

भारत में घरों तक तेज इंटरनेट पहुंचाने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच में होड़ लगातार बढ़ रही है। पहले घरों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए फाइबर केबल का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब 5G तकनीक पर चलने वाली एयरफाइबर सर्विस भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

WiFi Plans

देश की लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को ब्रॉडबैंड ऑफर करती हैं।

इसी बीच नेटवर्क की परफॉर्मेंस पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म OpenSignal की नई रिपोर्ट ने इंटरनेट कंपनियों के प्रदर्शन को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों की संख्या के मामले में भले ही Jio सबसे आगे हो, लेकिन इंटरनेट की स्पीड और नेटवर्क की क्वालिटी में Airtel ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

End of Feed