बच्चों का कहानियां सुनाएगा AI, रात को सोने में करेगा मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2023, 05:59 PM IST

Artificial Intelligence: ब्लूई-जीपीटी नामक एक स्‍टोरी जनरेटर सेशन के लिए बच्‍चों से उनका नाम, उम्र और उनके दिन के बारे में पूछताछ करता है, फिर ब्लूई और बिंगो कहानियों पर मंथन करते हैं। यानी बच्चों को उनके पसंदीदा पात्रों के आधार पर कहानियां सुनाई जाती हैं।

Artificial Intelligence: कंटेंट लिखने से लेकर फोटो क्रिएट करने तक में अब एआई का इस्तेमाल होने लगा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल चैटजीपीटी को इस मामले में सबसे एडवांस माना जाता है। चैटजीपीटी (ChatGPT) को सवालों का जवाब लेने के साथ सलाह लेने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। चैटजीपीटी अब उपयोग के नए तरीके खोज रहा है। कुछ डेवलपर्स ने एआई-आधारित मॉडल बनाए हैं, जो बच्चों को उनके पसंदीदा पात्रों के आधार पर सोते समय कहानियां सुना सकते हैं।

आ सकती है कानूनी रुकावट

हालांकि, एआई की बच्चों तक पहुंच में कानूनी रुकावट आ सकती है। इसने कानूनी और नैतिक चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। ब्लूई-जीपीटी नामक एक स्‍टोरी जनरेटर सेशन के लिए बच्‍चों से उनका नाम, उम्र और उनके दिन के बारे में पूछताछ करता है, फिर ब्लूई और बिंगो कहानियों पर मंथन करते हैं।

End of Feed