AI Impact Summit 2026: मुकेश अंबानी ने रखा विकसित भारत का सपना, बोले- हर इंसान के लिए आ सकती है समृद्धि

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि Artificial Intelligence (AI) भारत को विकसित भारत (VIKSIT BHARAT) बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारत का लक्ष्य 2047 तक पूरी तरह विकसित देश बनना है, जो स्वतंत्रता की शताब्दी का वर्ष होगा।

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट चल रहा है। भारत आज एक नई टैक्नोलॉजी क्रांति की दहलीज पर खड़ा है। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने India AI Impact Summit 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि Artificial Intelligence (AI) देश को विकसित भारत (VIKSIT BHARAT) की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का लक्ष्य 2047 तक पूरी तरह विकसित राष्ट्र बनना है, जो स्वतंत्रता की शताब्दी का साल होगा।

India AI Impact Summit, Mukesh Ambani, Reliance Industries, Jio Intelligence, VIKSIT BHARAT

AI Impact Summit 2026 में मुकेश अंबानी का भाषण

AI:भारत और ग्लोबल साउथ के लिए अवसर

मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि मोदी जी का AI-powered भारत का विजन केवल देश के लिए नहीं, बल्कि पूरे ग्लोबल साउथ के लिए एक मॉडल हो सकता है। उनका मानना है कि AI का सही इस्तेमाल गरीबी को खत्म कर सकता है और हर इंसान के लिए समृद्धि ला सकता है। उन्होंने इसे महाभारत की अक्षय पात्र से तुलना की, जो कभी खत्म न होने वाला भोजन देता था। इसी तरह AI ज्ञान, दक्षता और उत्पादकता के क्षेत्र में असीमित वृद्धि का साधन बन सकता है।

End of Feed