Aditya L1 Information: इसरो के सूर्य अभियान को गति देते हुए आदित्य एल1 ने अपना डाटा कलेक्शन फेज शुरू कर दिया है और जल्द ही ये सूर्य के कई राज वैज्ञानिकों के सामने रखेगा। ये काम इसमें लगा STEPS डिवाइस कर रहा है जिसका पूरा अर्थ : द सुप्रा थर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (The Supra Thermal & Energetic Particle Spectrometer) है।
Aditya-L1 खोलेगा अंतरिक्ष के राज
इस डिवाइस में 6 सेंसर लगे हैं और ये सभी अलग अलग दिशाओं से सुपरा थर्मल और एनर्जेटिक आयंस की जानकारी जुटाएंगे जिनकी रेंज 20 keV/nucleon to 5 MeV/nucleon के बीच की होगी। ये डिवाइस जो डाटा देगा, उससे धरती के आस पास के पार्टिकल्स के बारे में जानने को मदद मिलेगी,खासतौर पर इसके चुंबकीय फील्ड की मौजूदगी में।
बता दें कि ये डिवाइस 10 सितंबर को धरती से 50 हजार किमी की दूरी से एक्टिवेट किया गया था जिसे भाारतीय वैज्ञानिकों की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
आदित्य एल1 में STEPS का काम क्या है
स्टेप्स की मदद से जो डाटा स्पेस साइंटिस्ट्स को मिलेगा, वो सोलर सिस्टम और अंतरिक्ष के मौसम में होने बदलाव को और बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा। इससे इन बिंदुओं पर भी जानकारी मिलेगी -
- कोरोनल मास इजेक्शंस
- प्री फ्लेयर और फ्लेयर एक्टिविटीज
- सोलर विंड ओरिजिन और बिहेवियर
आदित्य एल1 का आगे क्या होगा
आने वाले समय में आदित्य एल1 अपनी गति से सूर्य और धरती के L1 पॉइंट की ओर बढ़ेगा। इसी के साथ इसकी डाटा कलेक्शन फेज जारी रहेगी जिससे वैज्ञानिकों अंतरिक्ष के रहस्यों को और गहराई से समझने में मदद मिलेगी।
कौन सी टीम कर रही है काम
STEPS को फिजिकल रिसर्च लाइब्रेरी ने अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लिकेशन सेंटर की मदद से तैयार किया है।
