AC की कीमतों में लगेगी आग! हो जाएगी इंडक्शन वाली हालत, पहले ही कर लें इंतजाम

यदि आप AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो देर मत करिए, क्योंकि इनकी कीमतों में जल्द ही करीब 15 फीसदी का इजाफा होने वाला है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।

गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। एयर कंडीशनर (AC) खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुरी खबर है, हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल AC की कीमतों में 5% से 15% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में AC खरीदना और महंगा हो सकता है, ठीक वैसे ही जैसे पहले इंडक्शन चूल्हों की कीमतों में अचानक उछाल देखा गया था।

AC

AC की कीमतों में लगेगी आग, पहले ही कर लें इंतजाम

क्यों बढ़ रही हैं AC की कीमतें

AC की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं। सबसे प्रमुख वजह कच्चे माल, खासकर कॉपर (तांबा) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी है। इसके अलावा भारतीय रुपये की कमजोरी, बढ़ते फ्रेट (ढुलाई) खर्च और अमेरिका-ईरान जंग के कारण सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतें भी कीमतों को ऊपर ले जा रही हैं। इन सभी फैक्टर्स ने कंपनियों की लागत बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है।

End of Feed