Aarogya Setu 2.0 लॉन्च: नए ऐप में नया क्या है, हेल्थ रिकॉर्ड से लेकर नजदीकी अस्पताल तक मिलेंगी ये 5 बड़ी सुविधाएं

सरकार ने Aarogya Setu ऐप का नया वर्जन Aarogya Setu 2.0 पेश कर दिया है। Aarogya Setu 2.0 से हेल्थ से जुड़े कई सारे काम होंगे। आइए इस ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सरकार ने Aarogya Setu 2.0 लॉन्च किया है। यह एक पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड (PHR) ऐप है, जिसे Ayushman Bharat Digital Mission (ABDM) के तहत विकसित किया गया है। इस नए वर्जन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और डिजिटल पहुंच उपलब्ध कराना है।

Aarogya Setu 2.0

Aarogya Setu 2.0 लॉन्च: नए ऐप में नया क्या है,

Aarogya Setu 2.0 के जरिए यूजर्स अपने हेल्थ रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकेंगे, नजदीकी अस्पताल और डॉक्टर खोज सकेंगे, आयुष्मान भारत सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे और कई अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही सरकार ने Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PM-JAY) सेवाओं को आसान बनाने के लिए WhatsApp आधारित "आयुष्मान सारथी" चैटबॉट भी पेश किया है।

End of Feed