16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, बांग्लादेश की अदालत का बड़ा आदेश

बांग्लादेश की अदालत ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक के लिए अनिवार्य अंतरिम दिशा-निर्देश बनाने का आदेश दिया है। एल्गोरिदम के प्रभावों की भी जांच होगी।

सोशल मीडिया का बच्चों की पढ़ाई, मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ रही है। इसी बीच बांग्लादेश की एक अदालत ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को रोकने के लिए अनिवार्य अंतरिम दिशा-निर्देश तैयार करने का आदेश दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले एल्गोरिदम आधारित कंटेंट के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने को भी कहा है।

social media

बच्चों की सेहत और विकास को लेकर बढ़ी चिंता

अदालत ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए?

समाचार पत्र 'प्रथम आलो' की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय के उच्च न्यायालय प्रभाग ने रविवार को एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश जारी किए। याचिका में सरकार की ओर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय नीति नहीं बनाए जाने पर सवाल उठाया गया था।

End of Feed