256GB स्टोरेज वाला फोन भी क्यों हो जाता है फुल? ये छिपी फाइलें चुपचाप खा रही हैं मेमोरी

हर स्मार्टफोन यूजर को फोन में स्टोरेज फुल होने की परेशानी आती है। शुरुआत में लगता है कि 256GB स्टोरेज वाले फोन के साथ इस तरह की परेशानी नहीं आएगी, लेकिन समय बीतने के साथ यह परेशानी आने लगती है।

अब स्मार्टफोन में 256GB तक स्टोरेज मिलना आम बात हो गई है। इसके बावजूद कई यूजर्स को कुछ समय बाद फोन की मेमोरी फुल होने की परेशानी होने लगती है। हैरानी की बात यह है कि फोन में न तो बहुत सारी फोटो होती हैं और न ही ज्यादा वीडियो डाउनलोड किए होते हैं, फिर भी स्टोरेज तेजी से कम होने लगता है। दरअसल, फोन में कुछ ऐसी फाइलें और डेटा मौजूद होते हैं, जो सीधे दिखाई नहीं देते, लेकिन धीरे-धीरे काफी जगह घेर लेते हैं। आइए जानते हैं कि फोन की स्टोरेज किन वजहों से फुल होने लगती है-

App Cache

फोन की स्टोरेज क्यों होने लगती है फुल (AI Generated Image)

ऐप कैश (App Cache)

फोन में इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया, ब्राउजर और शॉपिंग ऐप्स लगातार टेम्पररी डेटा सेव करते रहते हैं। इसे कैश कहा जाता है। उदाहरण के लिए, इंस्टाग्राम पर देखी गई तस्वीरों और वीडियो के कुछ हिस्से कैश में सेव हो सकते हैं। इससे ऐप जल्दी खुलता है, लेकिन समय के साथ यह डेटा कई जीबी तक पहुंच सकता है। इसे सेटिंग्स में जाकर क्लियर किया जा सकता है।

End of Feed