AI की सप्लाई चेन सुरक्षित करेंगे भारत-अमेरिका समेत 10 देश, चीन से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम

भारत, अमेरिका समेत 10 देशों ने AI सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए सैन फ्रांसिस्को में एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। जानें क्या है पैक्स सिलिका पहल और इससे चीन को क्या चुनौती मिलने वाली है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत, अमेरिका समेत 10 देशों ने एक अहम समझौता किया है। इन देशों ने AI की सप्लाई चेन और इससे जुड़े महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का मकसद AI तकनीक के विकास के लिए जरूरी सेमीकंडक्टर, सिलिकॉन और दूसरे महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को सुरक्षित बनाना है। यह कदम चीन के साथ उभरती तकनीकों के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच उठाया गया है।

AI Supply Chain Security

भारत-अमेरिका समेत 10 देशों का बड़ा समझौता, चीन से मुकाबले की तैयारी

किन 10 देशों ने किए हस्ताक्षर?

PTI/भाषा के मुताबिक अमेरिका के नेतृत्व वाली 'पैक्स सिलिका' पहल के तहत रविवार को सैन फ्रांसिस्को में हुई बैठक में इस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन शामिल हैं। बैठक का आयोजन अमेरिकी विदेश मंत्रालय के आर्थिक मामलों के अवर सचिव जैकब हेलबर्ग ने किया था।

End of Feed