मात्र 13 साल की खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बनीं एशियन गेम्स 2026 की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर

Yu Zidi MVP: चीन की स्विमिंग सनसनी 13 साल की यू जिडी एशियन गेम्स 2026 के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीतने वाली सबसे कम उम्र की एथलीट बन गई हैं। उन्होंने अकेले स्विमिंग में 3 व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

Yu Zidi MVP: आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स का समापन भले ही कुछ लॉजिस्टिक अव्यवस्थाओं के बीच हुआ हो, लेकिन इस गेम्स ने दुनिया को दो नए सुपरस्टार दिए हैं। 13 साल की चीनी स्विमिंग सनसनी यू जिडी और 20 साल के थाई स्प्रिंटर पुरीपोल बूनसन को एशियन गेम्स 2026 का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) चुना गया है। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) ने रविवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में समापन समारोह के दौरान इसका ऐलान किया।

Yu

एशियन गेम्स की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (फोटो साभार- X)

एशियन गेम्स की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर

13 साल की यू जिडी इस अवॉर्ड को जीतने वाली सबसे कम उम्र की एथलीट बन गई हैं। उन्होंने अकेले स्विमिंग में 3 व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यू ने महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में गोल्ड जीते और इस दौरान 3 गेम्स रिकॉर्ड और 1 एशियन रिकॉर्ड तोड़ा। उनका रिकॉर्डतोड़ सफर 20 सितंबर को शुरू हुआ जब उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में 2:05.08 का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। अगले ही दिन 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में उन्होंने 2:06.10 का समय लेकर न सिर्फ गेम्स रिकॉर्ड बल्कि एशियन रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह दुनिया में दूसरा सबसे तेज समय था, जिससे अब LA 2028 ओलंपिक में कनाडा की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर समर मैकिंटोश के साथ उनकी टक्कर तय मानी जा रही है। उन्होंने 23 सितंबर को 400 मीटर मेडले में 4:28.56 के साथ गोल्ड की हैट्रिक पूरी की, जो एक और गेम्स रिकॉर्ड था।

End of Feed