सब-जूनियर हॉकी में भारत का जलवा, पाकिस्तान को 7-3 से रौंदा

Youth Hockey5s Asian Championship Muscat 2026: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में ही भारत ने मैच अपने नाम कर लिया। वहीं बालिका टीम को एलीट पूल में चीन के खिलाफ 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

Youth Hockey5s Asian Championship Muscat 2026: भारतीय सब-जूनियर बालक हॉकी टीम ने FIH यूथ हॉकी फाइव्स एशिया चैंपियनशिप में शुक्रवार को तूफानी प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने पहले मेजबान ओमान को 10-1 से हराया और फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-3 से रौंदकर लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। वहीं बालिका टीम को एलीट पूल में चीन के खिलाफ 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

Hockey (2)

सब जूनियर हॉकी (फोटो साभार- @TheHockeyIndia)

बालक टीम ने पाकिस्तान को धोया

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में ही भारत ने मैच अपने नाम कर लिया। रोमित पाल ने 8वें मिनट में गोल कर खाता खोला। इसके बाद 10वें मिनट में करण गौतम और कप्तान केतन कुशवाहा ने 1-1 गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में प्रह्लाद राजभर ने 12वें मिनट में गोल कर बढ़त 4-0 कर दी। यहां से पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की।

End of Feed