WFI के विरोध की आंच नहीं हुई कम, बड़े पहलवानों ने लिया एक और बड़ा फैसला

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 20, 2023, 05:41 PM IST

Ibrahim Mustafa tournament : भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट सहित कई बड़े पहलवानों ने दूसरी रैंकिंग सीरीज इब्राहिम मुस्तफा टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। यह टूर्नामेंट मिस्र के एलेक्सांद्रिया में 23 से 26 फरवरी तक खेला जाएगा।

नई दिल्ली। भारतीय के बड़े पहलवानों का बड़े टूर्नामेंट से ने हटना का सिलसिनला जारी है। अब विनेश फोगाट तथा बजरंग पूनिया सहित अन्य बड़े पहलवानों ने दूसरी रैंकिंग सीरीज इब्राहिम मुस्तफा टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। यह एक महीने में दूसरा मौका है, जब विनेश, बजरंग, रवि दहिया, दीपक पूनिया, अंशु मलिक, संगीता फोगाट और संगीता मोर ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन मिस्र के एलेक्सांद्रिया में 23 से 26 फरवरी तक होना है।

Bajrang Punia

बजरंग पूनिया। फोटो- बजरंग पूनिया के ट्विटर से

इस टूर्नामेंट से भी हटे थे पहलवान

ये पहलवान इससे पहले जागरेब ओपन टूर्नामेंट से यह कहकर हट गए थे कि वे टूर्नामेंट के लिए तैयार नहीं हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का कामकाज देख रही दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकोम की अगुआई वाली निगरानी समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए 27 भारतीय पहलवानों के नाम का ऐलान किया।

इसलिए है यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण

यह टूर्नामेंट सीनियर एशियाई चैंपियनशिप 2023 और सीनियर विश्व चैंपियनशिप 2023 में बेहतर वरीयता के लिए रैंकिंग अंक हासिल करने के इरादे से महत्वपूर्ण होगी। भारतीय टीम में नौ फ्रीस्टाइल पहलवान, आठ महिला पहलवान और 10 ग्रीको रोमन पहलवानों को जगह मिली है। इसके अलावा 16 कोच और सहयोगी स्टाफ टीम का हिस्सा हैं। टीम में जगह पाने वाले 27 पहलवानों में से तीन टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल अंशु (67 किग्रा, ग्रीको रोमन), भटेरी (65 किग्रा, महिला) और सुजीत (65 किग्रा, फ्रीस्टाइल) हैं।

खेल और खिलाड़ियों को नहीं हो नुकसान

मेरीकोम ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खेल और खिलाड़ियों को नुकसान नहीं हो और अधिक से अधिक पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिले, जिससे कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा का मौका मिले।’ अब तक विश्व चैंपियनशिप के नौ मौजूदा और पूर्व गोल्ड मेडल विजेताओं ने दूसरी रैंकिंग सीरीज के लिए पंजीकरण कराया है। जनवरी में जंतर-मंतर में तीन दिवसीय धरने के दौरान पहलवानों ने कहा था कि वे डब्ल्यूएफआई को भंग करने और उसके प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बर्खास्त किए जाने तक किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।

टीम इस प्रकार है:

ग्रीको रोमन:

मनजीत (55 किग्रा), विक्रम कुरादे (60 किग्रा), करणजीत(67 किग्रा), नितिन (63 किग्रा), अंशु (67 किग्रा), अंकित गूलिया (72 किग्रा), साजन (77 किग्रा), रोहित दहिया (82 किग्रा), नरिंदर चीमा (97 किग्रा), नवीन (130 किग्रा)।

End of Feed
Latest News

'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन, पंजाब के मंत्रियों के घरों के बाहर बैठेंगे किसान; KMM का 14 सितंबर से धरने का ऐलान

India vs West Indies T20: इंदौर में टी20 मैच के लिए ऑनलाइन बिकेंगे टिकट, 1000 से 12500 रुपये तक रख गई है कीमत

पाकिस्तान में शहबाज सरकार के खिलाफ फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं इमरान खान की बहन, जानें क्या है पूरा मामला