वर्ल्ड नंबर.1 टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर का एटीपी फाइनल्स में जोरदार आगाज

Jannik Sinner In ATP Finals: यानिक सिनर ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 7-5, 6-1 से हराकर खिताब बचाने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। सिनर को साल के आखिर तक अपनी नंबर एक रैंकिंग बरकरार रखने के लिए दुनिया के चोटी के आठ खिलाड़ियों के बीच चल रहे सत्र के इस अंतिम टूर्नामेंट में जीत दर्ज करनी होगी और इसके साथ ही उम्मीद करनी होगी कि कार्लोस अल्काराज़ फ़ाइनल में न पहुंचें।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 7-5, 6-1 से हराकर खिताब बचाने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। सिनर को साल के आखिर तक अपनी नंबर एक रैंकिंग बरकरार रखने के लिए दुनिया के चोटी के आठ खिलाड़ियों के बीच चल रहे सत्र के इस अंतिम टूर्नामेंट में जीत दर्ज करनी होगी और इसके साथ ही उम्मीद करनी होगी कि कार्लोस अल्काराज़ फ़ाइनल में न पहुंचें।

Jannik Sinner makes strong start in ATP Finals

यानिक सिनर

सिनर ने पिछले साल तूरिन में एक भी सेट गंवाए बिना खिताब जीता था और 2023 के फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद से वह इस प्रतियोगिता में नहीं हारे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए एक विशेष टूर्नामेंट और स्थान है।’’ सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव एक-एक जीत के साथ ब्योर्न बोर्ग ग्रुप में शीर्ष पर हैं।

End of Feed