भारतीय हॉकी टीम को 1975 विश्व कप विजेताओं ने दिया जीत का मंत्र, बोले- 'देश के लिए खेलो, मिलेगा पदक'

Hockey World Cup: भारतीय हॉकी टीम 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में विश्व कप खेलने जा रही है। इससे पहले 1975 में कुआलालम्पुर विश्व कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के दिग्गजों ने टीम को जीत का मंत्र दिया है।

Hockey World Cup: 1975 में कुआलालम्पुर में विश्व कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के दिग्गजों ने मौजूदा टीम को एक ही मंत्र दिया है - "देश पहले, बाकी सब बाद में"। भारत ने आज तक सिर्फ एक बार हॉकी विश्व कप जीता है और वो था 51 साल पहले 1975 में। उस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे असलम शेर खान और अशोक कुमार ने मौजूदा टीम को आगामी विश्व कप से पहले प्रेरणा दी है।

Hockey India (1)

हॉकी टीम (फोटो साभार- Hockey India)

फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 51वें मिनट में विजयी गोल करने वाले अशोक कुमार ने कहा, "आपको ये भूलना होगा कि आप अपने लिए या टीम के लिए खेल रहे हैं। बस ये भाव रखो कि देश के लिए हर हाल में जीतना है। फिर आपको पदक जीतने से कोई नहीं रोक सकता। जीत-हार आपकी नहीं, देश की होगी। ये सोच खुद आपको प्रेरित करेगी। 51 साल का इंतजार बहुत हो गया, अब पदक जीतना ही है।" वहीं सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ आखिरी मिनटों में बराबरी का गोल दागने वाले असलम शेर खान ने कहा, "हमारे लिए देश मां जैसा था। उसी जज्बे से खेलो। सोचो कि मां के लिए खेल रहे हैं। जीत का जुनून ऐसा हो कि हर कीमत पर जीतकर आओ।"

End of Feed