World Boxing Championships 2025: वर्ल्ड चैंपियन बनीं जैसमीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते चार पदक

इंग्लैंड के लिवरपूल में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की जैसमीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित चार पदक जीते।

लिवरपूल: भारतीय मुक्केबाजों जैसमीन लंबोरिया (57 किग्रा) और मीनाक्षी हुड्डा (48 किग्रा) ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कराते हुए विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कड़े मुकाबलों में अपने-अपने वर्ग में खिताब जीते जबकि भारत ने विदेशी सरजमीं पर महिला वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। जैसमीन ने पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता पोलैंड की जूलिया जेरेमेटा को हराकर फीदरवेट वर्ग में चैम्पियन बन गई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली जैसमीन ने 57 किग्रा के फाइनल में शनिवार को देर रात 4-1 (30-27, 29-28, 30-27, 28-29, 29-28) से जीत दर्ज की।

Jaismine Lamboria Meenakshi Hooda

जैसमीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा(फोटो क्रेडिट bfi_official Instagram)

जैसमीन ने पीटीआई से कहा,'मैं जो महसूस कर रही हूं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं पिछली दो विश्व चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में हार गई थी लेकिन विश्व कप जीत से मेरा हौसला बढ़ा और मैंने तय किया कि मुझे एकतरफा मैच जीतने हैं। मैंने बस अपनी रणनीति और खेल पर ध्यान केंद्रित किया।'

End of Feed