तीरंदाजी विश्व चैम्पियनशिप: भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 4, 2023, 05:59 PM IST

भारतीय महिला तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

बर्लिन: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने मेक्सिको को हराकर विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर शामिल थे। उन्होंने मेक्सिको को 235-229 से हराया।इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में कोलंबिया और क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै को हराया था।

Archary Team

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम

भारत का यह वर्ल्ड चैंपियनशिप की किसी भी स्पर्धा और वर्ग में पहला स्वर्ण पदक है। भारतीय टीम क्वालीफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रही थी। सेमीफाइनल में भारत ने गत विजेता कोलंबिया को 220-216 के अंतर से मात दी थी। भारतीय टीम को पहले दौर में बाई मिला था। इसके बाद उन्होंने चीनी ताईपे और तुर्की को क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में मात दी थी। भारत वर्ल्ड चैंपियनशिप में इससे पहले 11 पदक जीत चुका था जिसमें 9 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल थे।

End of Feed