Wimbledon 2026: विंबलडन में आई बदलाव की बयार, वीडियो रिव्यू सिस्टम की होगी शुरुआत

दुनिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के इतिहास में एक नया अध्याय साल 2026 में शुरू होने जा रहा है। ऑल-इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब ने वीएआर तकनीक को लागू करने का फैसला किया है।

लंदन: विंबलडन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 29 जून से 12 जुलाई के बीच होगा। ऑल-इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब (एईएलटीसी) ने शनिवार को पुष्टि की है कि इस सीजन में पहली बार टूर्नामेंट में एक नया वीडियो रिव्यू सिस्टम (वीएआर) पेश किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में वीएआर के टेनिस वर्जन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो ग्रैंड स्लैम में छह कोर्ट पर खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा।

Wimbledon

विंबलडन (फोटो क्रेडिट @Wimbledon X)

एकल मैचों के लिए 6 कोर्ड पर उपलब्ध रहेगी वीएआर टेक्नोलॉजी

वीएआर टेक्नोलॉजी चैंपियनशिप के दौरान सेंटर कोर्ट और कोर्ट वन पर हर समय उपलब्ध रहेगी। वहीं, अन्य कोर्ट (कोर्ट नंबर 2, कोर्ट नंबर 3, कोर्ट 12 और कोर्ट 18 शामिल हैं) पर यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी, जब उन पर पुरुषों और महिलाओं के सिंगल्स मैच खेले जा रहे होंगे। इस घोषणा के साथ, विंबलडन यूएस ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद वीएआर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला तीसरा ग्रैंड स्लैम बन गया है।

End of Feed