Wimbledon 2026 Prize Money: विंबलडन की इनामी राशि में हुआ बड़ा इजाफा, एकल विजेताओं को मिलेंगे 46 करोड़ रुपये

टेनिस खिलाड़ियों द्वारा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर बड़ी हिस्सेदारी की मांग पर फैसला करते हुए ऑल इंग्लैंड टेनिस क्लब ने विंबलडन 2026 के लिए इनामी राशि में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।

लंदन: खिलाड़ियों की राजस्व में अधिक हिस्सेदारी की मांग के बीच विंबलडन ने गुरुवार को कुल इनामी राशि में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया। अगले महीने होने वाले इस ग्रास कोर्ट ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के एकल चैंपियन को अब 36 लाख पाउंड (48 लाख डॉलर) मिलेंगे। ऑल इंग्लैंड क्लब की अध्यक्ष डेबोरा जेवन्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खिलाड़ियों के रोजाना भत्ते सहित कुल इनामी राशि छह करोड़ 42 लाख पाउंड (आठ करोड़ 58 लाख डॉलर) होगी।

Wimbledon Trophy

विंबलडन ट्रॉफी (फोटो क्रेडिट AI Generated)

खिलाड़ी लंबे समय से कर रहे थे कमाई में अधिक हिस्सेदारी की मांग

End of Feed