देश के लिए आखिरी बारः लियोनेल मेसी खेलने जा रहे हैं अपना विदाई मैच, जानिए भारत में कितने बजे और कहां देखें मुकाबला

Argentina vs Benin Live Streaming, Lionel Messi Farewell Match: अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अपनी राजधानी में अब तक का सबसे भावुक कर देने वाला मुकाबला खेलने जा रही है, जो उनके सबसे महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी का विदाई मैच हो गया। इस मैच के साथ मेसी का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे कहां देख सकते हैं, सब कुछ यहां जानिए।

Argentina vs Benen, Lionel Messi Farewell Match Live Streaming In India: अर्जेंटीना के फैंस को भरोसा है कि लियोनेल मेसी के बाद भी टीम का भविष्य उज्ज्वल है, अब जब पिछले दो दशकों में टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी अब विदाई लेने की तैयारी कर रहे हैं। 39 साल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के लिए अपना आखिरी मैच खेलने जा रहे हैं। ये मैच अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मॉन्यूमेंटल में बेनिन के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच होगा। इस मैच को अर्जेंटीना ही नहीं बल्कि पूरे फुटबॉल जगत में बहुत बड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

Argentina vs Benin Live Streaming In India, Lionel Messi Farewell Match

लियोनेल मेसी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत में कब और कहां देखें (Instagram/Leomessi)

मेसी अपने पीछे एक शानदार विरासत छोड़ रहे हैं, जिसमें 2022 वर्ल्ड कप का खिताब, दो और वर्ल्ड कप फ़ाइनल (2014, 2026), दो कोपा अमेरिका ट्रॉफ़ी (2021, 2024), एक ओलंपिक गोल्ड मेडल (2008) और नेशनल टीम के लिए सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर 125 गोल शामिल हैं।

End of Feed