सिर्फ गोल के अंतर के कारण हॉकी विश्व कप से बाहर हुई भारतीय महिला हॉकी टीम, कोच शोर्ड मारिन क्या बोले

Sjoerd Marijne Statement: भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ में उनकी टीम काफी ’नर्वस’ थी लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व कप में पांचवें-छठे स्थान के प्लेऑफ में पहुंचना अभी भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ में उनकी टीम काफी ’नर्वस’ थी लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व कप में पांचवें-छठे स्थान के प्लेऑफ में पहुंचना अभी भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत करो या मरो के मैच के दबाव में आकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

Sjoerd Marijne On Indian women team loss in hockey world cup

कोच शोर्ड मारिन का भारतीय महिला टीम के हॉकी विश्व कप से बाहर होने के बाद बयान

मारिन ने बाद में भाषा से कहा, "ऐसा लग रहा था कि हमारे खिलाड़ी काफी नर्वस हैं। हम उस तरह का खेल नहीं खेल पाए जैसा हम खेलना चाहते थे। हमारे खेल में निरंतरता का अभाव था, पासिंग और रिसीविंग में तालमेल नहीं था और कई अनावश्यक गलतियां हुईं। ऐसा नहीं है कि हम जीत नहीं सकते, लेकिन मुझे नहीं पता कि हम ऐसा क्यों नहीं कर पाए। हम जानते हैं कि हम इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। टीम का प्रत्येक सदस्य बहुत निराश है।’’

End of Feed