WFI Elections 2023: बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष

Sanjay Singh WFI new president: बृजभूषण सिंह के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने चुनावों में अनीता श्योराण को पछाड़ दिया है।

Sanjay Singh WFI new president: भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के चयन के लिए आयोजित किए गए चुनाव अब समाप्त हो चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। इस साल की शुरुआत से कई बार स्थगित होने के बाद आखिरकार 21 दिसंबर को चुनावों का आयोजन किया गया। दिल्ली में आयोजित चुनाव में मतदान के तुरंत बाद गिनती की गई।

Sanjay Singh, WFI President

संजय सिंह (फोटो- Twitter)

राजधानी में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 15 पदों के लिए चुनाव हुए। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए दोतरफा दौड़ राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण और उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह के बीच थी।

End of Feed