विनेश फोगाट को ट्रायल में एंट्री पर घमासान, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को WFI ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल में शामिल करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती का सबसे बड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पहलवान विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल में शामिल करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और आलोक अराधे की पीठ शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

Vinesh (1)

विनेश फोगाट

क्या है पूरा मामला?

22 मई को दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने विनेश फोगाट को बड़ी राहत दी थी। कोर्ट ने WFI को आदेश दिया था कि विनेश को 30-31 मई को होने वाले एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने दिया जाए। कोर्ट ने WFI की मौजूदा चयन नीति को "भेदभावपूर्ण" करार दिया। कोर्ट का कहना था कि इस नीति में मातृत्व अवकाश के बाद वापसी करने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए कोई प्रावधान नहीं है, जो विनेश जैसी ओलंपियन के साथ अन्याय है।हाईकोर्ट ने ट्रायल की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भी सख्त निर्देश दिए थे। कोर्ट ने कहा कि पूरे ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी और इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का एक-एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा।

End of Feed