CWG 2030: अहमदाबाद को मेजबानी मिलने के बाद बोले पीएम मोदी, ऐतिहासिक खेलों के आयोजन और दुनिया का स्वागत करने के लिए है उत्सुक

शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारत के अहमदाबाद शहर को मेजबान बनाए जाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि हम ऐतिहासिक खेलों के आयोजन और दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

जनई दिल्ली: कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स फेडेरेशन ने बुधवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित बैठक में साल 2030 में आयोजित होने वाले शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारत के अहमदाबाद शहर को मेजबान बनाए जाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। भारत 20 साल बाद और दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। साल 2010 में नई दिल्ली ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। ऐसे में 20 साल बाद अहमदाबाद खेलों के 24वें और शताब्दी वर्ष संस्करण की मेजबानी करेगा।

Narendra Modi

नरेंद्र मोदी

दुनिया का स्वागत करने के लिए हैं उत्सुक

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद को 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने पर खुशी जताते हुए एक्स पर कहा,मुझे खुशी हुई की भारत ने शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी हासिल कर ली है। यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना है जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है। वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्श के साथ हम इन ऐतिहासिक खेलों का बड़े उत्साह के साथ आयोजन और दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं!

End of Feed