'इस दिन का बरसों से इंतजार था', स्वदेश लौटकर भावुक हुईं मीराबाई चानू, बताया क्यों इतना खास है एशियाड मेडल

Mirabai Chanu Statement: भारत की अनुभवी महिला भारत्तोलक मीरबाई चानू एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर अपना चार बड़े इवेंट के मेडल कलेक्शन को पूरा करने में सफल हुईं। जापान से भारत वापस लौटने के बाद मीरबाई इसके बारे में बताते हुए भावुक हुईं और बताया कि क्यों इतना खास है ये मेडल।

मंगलवार को एशियाई खेलों से सिल्वर मेडल जीतकर नई दिल्ली लौटीं मीराबाई चानू ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस कामयाबी का बरसों से इंतज़ार था। चानू ने जापान में हुए एशियाई खेलों में महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। उनके शानदार करियर में पहले से ही ओलंपिक मेडल, वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल और तीन कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल शामिल हैं, और अब इसमें यह कॉन्टिनेंटल मेडल भी जुड़ गया है।

Mirabai Chanu Statement On Her Asiad Silver Medal After Returning Back to India

मीराबाई चानू

मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंचने के बाद चानू ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मुझे इस दिन का बरसों से इंतज़ार था। मेरे पास पहले से ही ओलंपिक मेडल और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल थे, और मैं तीन बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी थी। लेकिन यह हमारा सबसे बड़ा सपना था; यह मेरे लिए बहुत ज़रूरी था, और आखिरकार मैंने इसे हासिल कर लिया है। मैंने अपने कलेक्शन में एशियाई खेलों का मेडल भी जोड़ लिया है, और भारत और वेटलिफ्टिंग के लिए कुछ हासिल करके मैं बेहद खुश हूं।"

End of Feed