दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की, कहा- बढ़ते वर्चस्व का कर रहे हैं नेतृत्व

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 6, 2023, 09:53 AM IST

Chess, Viswanathan Anand: पांच बार के पूर्व विश्व चैम्पियन और भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भारतीय युवा चेस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को फिडे (शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था) रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग वाले भारतीय खिलाड़ी बनने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

Chess, Viswanathan Anand: महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने शनिवार को 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को फिडे (शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था) रैंकिंग में सर्वोच्च रेटिंग वाले भारतीय खिलाड़ी बनने को ‘ऐतिहासिक’ उपलब्धि बताया और कहा कि यह किशोर इस खेल में देश के उत्थान का नेतृत्व कर रहा है। गुकेश ने बाकू में विश्व कप के दूसरे दौर के मैच में गुरुवार को अजरबैजान के मिसरतदीन इस्कंदरोव पर जीत दर्ज की और फिडे की लाइव वैश्विक रैंकिंग में अपने आदर्श आनंद को पीछे छोड़ दिया।

Viswanathan Anand

विश्वनाथन आनंद। (फोटो- विश्वनाथन आनंद के ट्विटर से)

आनंद ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘गुकेश ने जो हासिल किया वह जाहिर तौर पर यह भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मैं पिछले कुछ वर्षों से खेल में पूरी तरह से सक्रिय नहीं हूं लेकिन फिर भी मेरे लिये वह स्थान खोना जो पिछले 37 साल से मेरे पास है, वह ऐतिहासिक है। मुझे यह स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है।’ पांच बार के इस पूर्व विश्व चैम्पियन ने कहा, ‘इससे भी ज्यादा उम्मीद की बात यह है कि गुकेश ने वास्तव में मुझे पछाड़कर शीर्ष 10 में प्रवेश कर लिया है। ऐसा कोई संकेत नहीं है कि यहां (रैंकिंग में इस स्थान पर) रूकेगा। यह हमारे लिए शानदार खबर है।’

End of Feed