महान विश्वनाथन आनंद शतरंज की सर्वोच्च संस्था FIDE के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए गए

Viswanathan Anand: विश्वनाथन आनंद के करियर में एक और अध्याय जुड़ गया है। विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है।

पांच बार के विश्व चैंपियन महान भारतीय शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) के करियर में एक और अध्याय जुड़ गया है। विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है, क्योंकि इसके प्रमुख अर्काडी ड्वोरकोविच को यूरोपीय संघ ने प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में शामिल कर दिया था जिसके बाद उन्होंने प्रतिबंध हटने तक अपना पद छोड़ दिया है। यूरोपीय संघ ने यह प्रतिबंध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के संदर्भ में लगाया है।

Viswanathan Anand Appointed As Interim Chief Of FIDE

विश्वनाथन आनंद (Instagram)

रूस के मूल निवासी ड्वोरकोविच ने यूरोपीय संघ के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है। यूरोपीय संघ की इस कार्रवाई से उनके खाते फ्रीज हो सकते हैं और उन पर यात्रा प्रतिबंध लग सकते हैं। आनंद 2022 से फिडे के उपाध्यक्ष हैं। फिडे ने बयान में कहा, ठअर्काडी ड्वोरकोविच के फिडे अध्यक्ष के रूप में अपने अधिकारों, कर्तव्यों और विशेषाधिकारों से हटने के फैसले को फिडे परिषद स्वीकार करती है।"

End of Feed