Vinesh Phogat Result: क्यूबा की खिलाड़ी को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट, तय हुआ मेडल

Vinesh Phogat, Paris Olympics 2024 Wrestling Match: पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आगाज हो चुका है। मंगलवार को खेले गए महिला 50 किग्रा कुश्ती इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट का सामना क्यूबा की खिलाड़ी से हुआ। इस मुकाबले में विनेश ने क्यूबा की खिलाड़ी को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024- कुश्ती
  • महिला कुश्ती के फाइनल में पहुंचीं भारत की विनेश फोगाट।
  • सेमीफाइनल में क्यूबा की खिलाड़ी को 5-0 से हराया।

Vinesh Phogat Results: आज पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती प्रतियोगिताओं का आगाज हो चुका है। मंगलवार का दिन भारत के लिए शुभ रहा। भारतीय कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने आसान जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली हैं। इसी जीत के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया। महिला 50 किग्रा कुश्ती इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की विनेश फोगाट का सामना क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन से हुआ। इस मुकाबले में विनेश ने युस्नीलिस गुजमैन को 5-0 से पटखनी दी और फाइनल में जगह बनाई। विनेश ने शुरुआत में ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थीं। उन्होंने इस बढ़त को अंतिम समय तक बनाए रखा और फिर क्यूबा की युस्नीलिस गुजमैन 5-0 से मात दी। अब विनेश गोल्ड मेडल मुकाबले के लिए बुधवार की रात 11.23 बजे उतरेंगी।

Vinesh Phogat, Paris Olympics 2024, Paris Olympics 2024 Updates, Paris Olympics 2024 News, Paris Olympics, Olympics 2024,

विनेश फोगाट। (फोटो- WFI)

इस मुकाबले से पहले विनेश ने उतरते ही महिला 50 किग्रा कुश्ती के अंतिम 16 राउंड मैच में जापान की ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी को हरा कर बड़ा उलटफेर किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की पहलवान को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थीं।

End of Feed