Vinesh Phogat की बिगड़ी तबीयत, डिसक्वालिफाई होने के बाद अस्पताल में हुईं एडमिट

Paris Olympics-2024: वजह बढ़ने की वजह से पेरिस ओलंपिक्स से डिसक्वालिफाई होने का गम भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट बर्दाशत नहीं कर पाई। विनेश फोगाट डिसक्वालिफाई होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • फाइनल से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट अस्पताल में हुई भर्ती
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा से की बात
  • ओवरवेट होने की वजह से विनेश फोगाट हुई बाहर

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किलो वर्ग के फाइनल से बाहर होने के कुछ ही मिनट बाद विनेश फोगाट को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनेश फोगाट को शरीर में हुई पानी की कमी के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं। विनेश के अस्पातल में भर्ती होने की खबर के बाद पीटी ऊषा और भारतीय अधिकारियों का दल उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहा है।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट की बिगड़ी तबीयत

बता दें कि विनेश फोगाट वजन को कम करने के लिए विनेश और उनके कोच के साथ सपोर्ट स्टाफ ने बाल काटने और खून निकालने जैसे कई उपाय किए, लेकिन वे मनचाहा परिणाम हासिल नहीं कर सके। विनेश फोगाट पहली भारतीय महिला बनी हैं जिन्होंने ओलंपिक के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और मेडल आते-आते रह गया। बता दें, पेरिस ओलंपिक- 2024 के 12वें दिन भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के मेडल जीतने का सपना टूट गया। बुधवार सुबह गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। ऐसे में वह इस मुकाबले से डिस्क्वालिफाई हो गई हैं।

End of Feed