Vinesh Phogat Reaction: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था और वे अगले दिन फाइनल के लिए तैयार थी लेकिन बुधवार सुबह को जब उनका वजन नापा गया तो वह कुछ ग्राम ज्यादा निकला और उन्हें अमान्य घोषित कर दिया गया। ऐसे में उनका भारत के लिए मेडल जीतने का सपना टूट गया। इसके बाद से ही देश भर में निराशा छाई हुई है और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन भी एक्शन मोड में आ गया है। इसी बीच आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने विनेश को लेकर ताजा अपडेट दिया है। पी.टी. उषा ने बताया है कि विनेश फिलहाल ठीक हैं लेकिन वे काफी निराशाजनक महसूस कर रही हैं।
पीटी उषा विनेश फोगाट (फोटो- X)
विनेश फोगाट को ऐसे अमान्य घोषित किया जाने के बाद आईओए अध्यक्ष पी.टी. उषा और टीम के डॉक्टर पादरीवाला सामने आए और उन्होंने मीडिया को बताया कि विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन के खिलाफ इंडियन ओलंपिक एसोशिएशन लगातार आवाज उठा रहा है। डब्ल्यूएफआई ने ओलंपिक कमिटी को लेटर भी लिखा है और विनेश को ऐसे बाहर किए जाने का विरोध जताया है।
विनेश का वजन कम करने के लिए किए गए अथक प्रयास
डॉक्टर पारदीवाला ने बताया कि कई बार लगातार मैच होने के कारण पानी ज्यादा पीना पड़ता है ऐसे में वजन बढ़ा जाता है। जब रात को विनेश का वजन ज्यादा था तब मेडिकल टीम ने इसे कम करने के अधक प्रयास किए यहां तक की बाल भी काटे गए लेकिन फिर भी जब सुबह 7 बजे वजन हुआ तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला।
