CWG 2026 Events List: निशानेबाजी फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल, कुश्ती और तीरंदाजी चूके

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 01:36 PM IST

Victoria Commonwealth Games 2026 Events List: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की इवेंट्स लिस्ट की घोषणा कर दी गई है। निशानेबाजी को फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है जबकि कुश्ती और तीरंदाजी की वापसी नहीं हुई। निशानेबाजी की वापसी भारत के लिए अच्छी खबर है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) की सूची में निशानेबाजी की वापसी होगी, जबकि कुश्ती को हटाये जाने से भारत को निराशा होगी। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) और राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को विक्टोरिया 2026 सीडब्ल्यूजी के लिए पूर्ण खेल कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें 20 खेल और 26 स्पर्धाएं शामिल हैं। इसमें से नौ पूरी तरह से पैरा खेलों के लिए हैं। इन खेलों में निशानेबाजी की वापसी भारत के लिए स्वागत योग्य कदम है, तो वहीं कुश्ती का हटना निराशाजनक है। निशानेबाजी को बर्मिंघम में हुए पिछले खेलों की सूची से हटा दिया गया था।

CWG 2026 Events List: निशानेबाजी फिर से कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल, कुश्ती और तीरंदाजी चूके

निशानेबाजी राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 135 पदक (63 स्वर्ण, 44 रजत और 28 कांस्य) के साथ भारत का सबसे मजबूत खेल रहा है। कुश्ती इस सूची में 114 (49 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य) पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट सत्र में निशानेबाजी में 16 पदक (सात स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य) जीते थे, जो देश के कुल 66 पदकों का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा था। सीडब्ल्यूजी 2026 में पैरा-निशानेबाजी के जुड़ने से भारत की पदक तालिका में भी इजाफा होगा। लेकिन कुश्ती की अनुपस्थिति से टीम को नुकसान होगा। भारत ने बर्मिंघम खेलों में कुश्ती में सबसे अधिक 12 (छह स्वर्ण, एक रजत, पांच कांस्य) पदक हासिल किये थे। यह खेल 2010 के बाद से लगातार चार खेलों में शामिल रहा।

End of Feed