नाटकीय रहा ट्रायल, सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुईं विनेश फोगाट

तमाम विवादों के बीच विनेश फोगाट का सफर एशियन गेम्स के ट्रायल के सेमीफाइनल में थम गया। शुरुआती दो बाउट जीतने के बाद विनेश को सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विनेश फोगाट एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में महिलाओं के 53 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से 4 . 6 से हारकर बाहर हो गई। इस हार के साथ ही विनेश की वापसी की और जापान के आइची नागोया में इस साल के आखिर में होने वाले एशियाई खेलों में जगह बनाने की उम्मीदें भी ध्वस्त हो गई। इससे पहले विनेश ने अपने बरसों के अनुभव को झोंकते हुए बेहद आक्रामक निशु को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पहले मुकाबले में ज्योति को 7 . 1 से हराने वाली विनेश को निशु ने कड़ी टक्कर दी और 5 . 0 की बढत बना ली । पहले ही पीरियड में चार अंक की बढत लेकर उन्होंने विनेश को लगभग चित ही कर दिया था लेकिन विनेश संभल गई।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट (साभार-x)

यह मुकाबला भावनाओं से भरा था लेकिन इसमें कई चुनौतियां और स्क्रीन की तकनीकी खराबी जैसी दिक्कतें भी आईं। इसके चलते मिले लंबे ब्रेक ने विनेश को राहत दी । वह तकनीकी रूप से अब भी कुशल हैं, लेकिन मैट से लंबे समय तक दूर रहने का असर उनकी सहनशक्ति पर जरूर पड़ा है। विनेश ने दूसरे पीरियड में शानदार वापसी करते हुए चार अंक बनाये और निशु को मैट पर पटक दिया । विनेश ने निशु को अपनी जकड़ में ले लिया।

End of Feed