ऑस्ट्रेलियन ओपन में 45 साल की वीनस विलियम्स की सरप्राइज एंट्री, कोर्ट पर उतरते ही रच देंगी इतिहास

Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का मेन ड्रॉ 18 जनवरी से शुरू होगा, लेकिन इससे पहले वीनस विलियम्स की सरप्राइज एंट्री ने इसे सुर्खियों में ला दिया। लंबे ब्रेक के बाद वीनस पहली बार कोर्ट पर नजर आएंगे। कोर्ट पर उतरते ही उनके पास इतिहास रचने का मौका है।

Australian Open 2026: सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 45 साल की वीनस विलियम्स को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के मेन ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। 2021 के बाद यह मेलबर्न पार्क में उनकी पहली मौजूदगी होगी और 2023 के बाद यह पहली बार होगा जब वह यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर खेलेंगी। वीनस ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन ड्रॉ में खेलने वाली सबसे उम्रदराज महिला बनेंगी। इससे पहले जापान की किमिको डेट का रिकॉर्ड टूट जाएगा, जो 44 साल की थीं जब वह ऑस्ट्रेलियन ओपन 2015 के पहले राउंड में हार गई थीं।

Venus Williams

वीनस विलियम्स (साभार-X)

वीनस ने कहा, "मैं ऑस्ट्रेलिया वापस आकर बहुत खुश हूं और ऑस्ट्रेलियन गर्मियों में मुकाबला करने का इंतजार कर रही हूं। वहां मेरी बहुत सारी शानदार यादें हैं, और मैं उस जगह पर लौटने के मौके के लिए शुक्रगुजार हूं जो मेरे करियर के लिए बहुत मायने रखती है।" 16 महीने के ब्रेक के बाद, वीनस पिछले जुलाई में टेनिस में लौटीं और 2025 में तीन टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने मुबाडाला सिटी डीसी ओपन में पहले राउंड में हमवतन पेटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया, इससे पहले वह मैग्डेलेना फ्रेच से हार गईं।

End of Feed