Wimbledon 2023: वीनस विलियम्स को विंबलडन में मिलेगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2023, 05:02 PM IST

Venus Williams, Wimbledon 2023: जल्द शुरू होने वाले सबसे पुराने व साल के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन चैंपियनशिप में वीनस विलियम्स को वाइल्ड कार्ड एंट्री हासिल होगी। अमेरिका की ये 43 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी विंबलडन में 24वीं बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। वीनस विलियम्स पांच बार की विंबलडन महिला सिंगल्स चैंपियन हैं।

वीनस विलियम्स विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग में 24वीं बार हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। अमेरिका की इस 43 वर्षीय खिलाड़ी को बुधवार को वाइल्ड कार्ड से इस प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में प्रवेश दिया गया। वीनस विंबलडन में पांच बार की एकल चैंपियन हैं।

Venus Williams get wild card entry in Wimbledon

वीनस विलियम्स

दुनिया की 697वें नंबर की खिलाड़ी वीनस ने सोमवार को बर्मिंघम क्लासिक में 48वें नंबर की कैमिला जियॉर्जी को 7-6 (5), 4-6, 7-6 (6) से हराया था। यह शीर्ष 50 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ लगभग चार साल में उनकी पहली जीत थी।

End of Feed