FIFA World Cup 2026: अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया; राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली बनी दूसरी टीम

मेजबान यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने ग्रुप D के मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की शानदार जीत के साथ FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ यूएसए टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली मेक्सिको के बाद दूसरी टीम बन गई।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। USA vs Australia Football: मेजबान यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने ग्रुप D के मैच में ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की शानदार जीत के साथ FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ यूएसए टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालिफाई करने वाली मेक्सिको के बाद दूसरी टीम बन गई। लॉस एंजिल्स में पैराग्वे पर 4-1 की जीत के बाद, मौरिसियो पोचेटिनो की टीम ने सिएटल में एक और दमदार प्रदर्शन किया और अपनी मजबूत शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई।

USA vs Australia

USA ने ऑस्ट्रेलिया को हराया। फोटो- AP

फोलारिन बालोगुन ने अमेरिका के शुरुआती मैच में दो गोल किए थे और जीत के हीरो रहे। इस मैच में भी अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरून बर्गेस ने 11वें मिनट में बालोगुन के कट-बैक को अपनी ही नेट में डाल दिया। अमेरिका के लिए दूसरा गोल डिफेंडर एलेक्स फ्रीमैन ने किया। फ्रीमैन ने कॉर्नर के बाद सर्जिनो डेस्ट के डिफ़्लेक्टेड शॉट पर हेडर से गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया।

End of Feed