US Open Tennis: ओलंपिक चैम्पियन जोकोविच की नजर रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम टाइटल पर, पहले राउंड में इस देश के खिलाड़ी से होगा मुकाबला

US Open Tennis Tournament, Olympic Champion Novak Djokovic Records: दुनिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का पेरिस ओलंपिक में धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। ओलंपिक चैम्पियन बनने के बाद अब नोवाक जोकोविच की नजर 25वें ग्रैंड स्लेम पर है।

US Open Tennis Tournament, Olympic Champion Novak Djokovic Records: पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उत्साह से भरे नोवाक जोकोविच सोमवार से यहां शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। जोकोविच ने पेरिस में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता। उनके नाम पर 24 ग्रैंड स्लैम सहित कुल 99 खिताब दर्ज हैं और वह यहां अपने खिताबों का शतक पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा सबसे अधिक सप्ताह तक विश्व का नंबर एक खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड भी जोकोविच के नाम पर है।

Novak Djokovic, Novak Djokovic Records, Novak Djokovic Records 25th Grand Slam, Novak Djokovic Grand Slam Tital, Novak Djokovic Most Grand Slam Tital, Novak Djokovic Records, Novak Djokovic News, Olympic Champion Novak Djokovic, US Open, US Open 2024, US Open 2024 News, US Open 2024 Updates,

नोवाक जोकोविच। (फोटो- Novak Djokovic X)

जोकोविच ने कहा,‘‘लोग मुझसे पूछते हैं कि अब तो आपने स्वर्ण पदक भी जीत लिया है तो फिर अब हासिल करने के लिए क्या बचा है लेकिन मेरे अंदर अब भी प्रतिस्पर्धा करने की भावना है। मैं आगे भी इतिहास बनाना चाहता हूं और अपने करियर के इस दौर का पूरा आनंद लेना चाहता हूं।’ सर्बिया के इस 37 वर्षीय खिलाड़ी का अमेरिकी ओपन के पहले दौर में सामना मोल्दोवा के 138वीं रैंकिंग वाले राडू अल्बोट से होगा।

End of Feed