US Open 2025: आर्यना सबालेंका ने लगातार दूसरी बार जीता यूएस ओपन का खिताब, फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी को दी मात

US Open 2025 Final: यूएस ओपन 2025 के फाइनल में एक बार फिर से बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अपना जलवा बिखेरा है। सबालेंका ने अमेरिका की अमांडा अनीसिमोवा को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (3) से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है।

US Open 2025 Final: बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। शनिवार, 6 सितंबर को खेले गए फाइनल में सबालेंका ने अमेरिका की अमांडा अनीसिमोवा को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (3) से हराकर खिताब अपने नाम किया। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में सबालेंका को जीत हासिल करने में सिर्फ एक घंटा 34 मिनट लगे। यह सबालेंका का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है, जिसमें उनके दो ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब भी शामिल हैं।

Aryna Sabalanka AP

आर्यना सबालेंका (फोटो- AP)

सेरेना विलियम्स के बाद पहली खिलाड़ी बनीं सबालेंका

सबालेंका ने लगातार दूसरी बार यूएस ओपन जीतकर एक खास उपलब्धि हासिल की। वह सेरेना विलियम्स के बाद पहली महिला खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने यूएस ओपन खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। 2014 में सेरेना ने यह कारनामा किया था। इस साल सबालेंका फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल में हार गई थीं, लेकिन फ्लशिंग मीडोज़ में उन्होंने अपने प्रदर्शन से इसकी भरपाई कर ली। साथ ही, उन्होंने विंबलडन सेमीफाइनल में अनीसिमोवा से मिली हार का बदला भी ले लिया।

End of Feed