ट्रिपल जंप खिलाड़ी ऐश्वर्या पर लगा 4 साल का बैन, अपील के लिए 21 दिन का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2023, 04:16 PM IST

Triple Jump athlete Aishwarya Babu face ban: पच्चीस साल की ऐश्वर्या को धाविका एस धनलक्ष्मी के साथ 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि ये स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए गए थे जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल था।

भारत की शीर्ष त्रिकूद खिलाड़ी ऐश्वर्या बाबू को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर चार साल के लिए प्रतिबंधित किया है। पच्चीस साल की ऐश्वर्या को धाविका एस धनलक्ष्मी के साथ 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि ये स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए गए थे जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल था।

triple jump

ट्रिपल जंप (representative image)

नाडा के अपील पैनल से 13 फरवरी को प्रतिबंध का नोटिस मिलने के बाद ऐश्वर्या के पास प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने के लिए छह मार्च तक का समय है।ऐश्वर्या पिछले साल 13 और 14 जून को चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप के दौरान ओस्टेरिन के लिए पॉजिटिव पाई गई थी जो एक सिलेक्टिव एंड्रोजेन रिसेप्टर मोडुलेटर (एसआरएएम) है।

End of Feed