वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का पदक पक्का

Treesa Jolly And Gayatri Gopichand Create History: भारतीय बैडमिंटन में महिला युगल जोड़ी तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने नया इतिहास रच दिया है। उन्होने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया।

World Badminton Championship: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में भारत की महिला युगल जोड़ी तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने इतिहास रच दिया है। घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने महिला युगल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी जिया यिफान और झांग शुक्सियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

treesa jolly and gayatri gopichand pair create history in world badminton championship

तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास (X/BWF)

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही तृषा और गायत्री की जोड़ी ने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में महिला युगल वर्ग में पदक जीतने वाली यह भारत की केवल दूसरी जोड़ी बन गई है। इससे पहले साल 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने भारत को इस वर्ग में कांस्य पदक दिलाया था।

End of Feed