Today India Commonwealth Schedule: पांच मेडल इवेंट में चुनौती पेश करेंगे भारतीय एथलीट, आज भारत का कॉमनवेल्थ शेड्यूल

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपनी अच्छी शुरुआत को और आगे बढ़ाना चाहेगा। जब मंगलवार, 28 जुलाई को उसके एथलीट एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, पैरास्विमिंग और लॉन बाउल्स में मुकाबला करेंगे। इस दौरान पांच मेडल इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की मेडल की उम्मीदें वेटलिफ्टर में निरुपमा देवी सेराम और हरजिंदर कौर पर टिकी होंगी। जबकि पूजा सिंह और गुलवीर सिंह एथलेटिक्स फाइनल में मुकाबला करेंगी। पांच भारतीय बॉक्सर भी क्वार्टर फाइनल में होंगे, जिनकी जीत से कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा। वहीं, स्विमिंग चैलेंज में साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज लीड करेंगे।

Commonwealth 28 july event

आज भारत का कॉमनवेल्थ शेड्यूल- Today India Commonwealth Schedule

भारत मंगलवार, 28 जुलाई को स्विमिंग से शुरुआत करेगा, जहां मेंस की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में साजन प्रकाश अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारत शाम साढ़े छह बजे अपना पहला मेडल इवेंट वेटलिफ्टिंग के जरिए शुरू करेगा। महिलाओं की 63 किलोग्राम भार वर्ग में निरुपमा की निगाहें फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर होंगी।

End of Feed