कानूनी मुश्किलों में फंसे टाइगर वुड्स, ट्रक एक्सीडेंट केस में आज होगी अहम सुनवाई

Tiger Woods DUI Case: टाइगर वुड्स इसी साल मार्च महीने में जुपिटर आइलैंड के एक रिहायशी रोड पर तेज रफ्तार लैंड रोवर से एक ट्रक से टकरा गए थे। इस दौरान ट्रक को करीब 5,000 डॉलर का नुकसान हुआ था। हादसे के बाद वुड्स को गिरफ्तार किया गया और उन्होंने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया था।

Tiger Woods DUI Case: दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंस गए हैं। फ्लोरिडा में हुए रोलओवर कार क्रैश के बाद उनके खिलाफ चल रहे ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस (DUI) मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वुड्स अपनी 'नॉट गिल्टी' प्ली को बदलने की योजना बना रहे हैं। मंगलवार को कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों में इसका जिक्र किया गया है। यह पूरा मामला इसी साल मार्च का है। मार्टिन काउंटी में जुपिटर आइलैंड के एक रिहायशी रोड पर वुड्स की लैंड रोवर तेज रफ्तार में थी और एक ट्रक से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि वुड्स को कोई चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक को करीब 5,000 डॉलर का नुकसान हुआ। हादसे के बाद वुड्स को गिरफ्तार किया गया और उन्होंने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया था।

Tiger Woods

टाइगर वुड्स (फोटो साभार- X)

वुड्स को किया गया था गिरफ्तार

अब बुधवार सुबह उनकी प्ली कॉन्फ्रेंस हियरिंग होनी है। कोर्ट नोटिस के मुताबिक वुड्स कोर्ट में पेश होंगे, हालांकि प्ली किस तरह की होगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार हादसे के वक्त वुड्स ने डिप्टी को बताया कि वह फोन देख रहे थे और रेडियो स्टेशन बदल रहे थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि सवालों का जवाब देते वक्त वुड्स के होश असंतुलित लग रहे थे। उनका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया जिसमें अल्कोहल जीरो आया, लेकिन उन्होंने यूरिन टेस्ट देने से मना कर दिया।

End of Feed