फ्लोरिडा कार क्रैश मामले में टाइगर वुड्स को बड़ा झटका, 5 साल के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

Tiger Woods: 50 वर्षीय वुड्स को मार्च में हुए हादसे के बाद गिरफ्तार किया गया था। हादसे के बाद उनका ब्रेथलाइजर टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन उन्होंने ड्रग्स से संबंधित आगे की जांच से इनकार कर दिया था। उसी महीने उन्होंने DUI और टेस्ट से इनकार करने के मिस्डिमीनर चार्ज पर खुद को निर्दोष बताया था।

Tiger Woods: गोल्फ लीजेंड टाइगर वुड्स ने फ्लोरिडा में हुए रोलओवर कार हादसे के बाद लगे ड्राइविंग अंडर इन्फ्लुएंस (DUI) के आरोप को घटाकर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में समझौता कर लिया है। मार्टिन काउंटी, फ्लोरिडा के अभियोजकों के साथ हुई डील के तहत वुड्स ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड करवाना और 1000 डॉलर का जुर्माना स्वीकार कर लिया है।

Tiger Woods

टाइगर वुड्स (फोटो साभार- X)

हादसे के बाद गिरफ्तार हुए थे वुड्स

50 वर्षीय वुड्स को मार्च में हुए हादसे के बाद गिरफ्तार किया गया था। हादसे के बाद उनका ब्रेथलाइजर टेस्ट नेगेटिव आया था, लेकिन उन्होंने ड्रग्स से संबंधित आगे की जांच से इनकार कर दिया था। उसी महीने उन्होंने DUI और टेस्ट से इनकार करने के मिस्डिमीनर चार्ज पर खुद को निर्दोष बताया था। घटना के बाद वुड्स ने कहा था कि वह इलाज करवा रहे हैं। सुनवाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लोरिडा के स्टेट अटॉर्नी थॉमस बैकेडाल ने कहा, "मैं इस केस के समाधान से पूरी तरह आश्वस्त और सहज हूं।" उन्होंने कहा कि उन्होंने वुड्स के साथ किसी आम आरोपी जैसा ही व्यवहार करने की कोशिश की।

End of Feed