Yannick Sinner: सिनर और वाडा के बीच समझौते की हो रही है आलोचना, खिलाड़ियों ने कह दी बड़ी बात

Yannick Sinner Dope Test: विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर पर डोपिंग मामले में तीन महीने का प्रतिबंध लगाने के समझौते की टेनिस खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने सिनर पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया है। वे 5 मई से फिर खेल के मैदान पर लौट आएंगे।

Yannick Sinner Dope Test: विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर पर डोपिंग मामले में तीन महीने का प्रतिबंध लगाने के समझौते की टेनिस खिलाड़ियों ने कड़ी आलोचना की है। सिनर और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के बीच निलंबन को लेकर समझौता हो गया है, जिसका मतलब है कि इटली का यह खिलाड़ी पांच मई से फिर से खेल सकता है। इससे उनकी विश्व में नंबर एक रैंकिंग पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा तथा वह सभी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल पाएंगे। पिछले साल मार्च में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाए जाने वाले सिनर को कोई खिताब या पुरस्कार राशि भी नहीं गंवानी पड़ेगी। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टैन वावरिंका ने एक्स पर लिखा, ‘मैं अब साफ-सुथरे खेल में विश्वास नहीं करता।’

Tennis players, Tennis players Criticize, Tennis players criticize agreement, Yannick Sinner, Yannick Sinner dope test, Yannick Sinner Win Match, Yannick Sinner Trophy, Yannick Sinner Madel List, Yannick Sinner Match Records, WADA,

जानिक सिनर। (फोटो- AP)

विंबलडन उपविजेता निक किर्गियोस ने एक्स पर कहा, ‘टेनिस में निष्पक्षता मौजूद नहीं है। सिनर की टीम ने केवल तीन महीने का प्रतिबंध लगाने के लिए अपनी तरफ से पूरी शक्ति लगा दी। कोई खिताब नहीं खोया, कोई पुरस्कार राशि नहीं खोई। दोषी है या नहीं? टेनिस के लिए दुखद दिन।’ विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने मार्सिले ओपन के सेमीफाइनल में हारने के बाद कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हर कोई वाडा के साथ चर्चा कर सकता है और अब से यानिक सिनर की तरह खुद का बचाव कर सकता है।’

End of Feed