बुरी खबरः 13 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले टेनिस के महान खिलाड़ी ओवेन डेविडसन का निधन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 14, 2023, 02:50 PM IST

Owen Davidson passes away: टेनिस की दुनिया में अपनी छाप छोड़ चुके युगल में 13 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले ओवन डेविडसन नहीं रहे। वो 79 वर्ष की आयु में दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम ने शनिवार को घोषणा की कि डेविडसन का शुक्रवार को निधन हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • महान टेनिस खिलाड़ी का निधन
  • नहीं रहे पूर्व टेनिस दिग्गज ओवन डेविडसन
  • युगल में जीते थे 13 ग्रैंड स्लैम खिताब

युगल में 13 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले आस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी ओवेन डेविडसन का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम ने शनिवार को घोषणा की कि डेविडसन का शुक्रवार को निधन हो गया। लंबे समय तक उनकी मित्र रही इसाबेल सुलिगा ने कहा कि टेक्सास के कॉनरो में उनका निधन हो गया।

Tennis Great Owen Davidson passes away

नहीं रहे ओवन डेविडसन (AP File)

डेविडसन ने मिश्रित युगल में 11 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते जबकि पुरुष युगल में उनके नाम पर दो खिताब दर्ज हैं। उन्होंने बिली जीन किंग के साथ सफल जोड़ी बनाई थी। डेविडसन और किंग ने मिलकर मिश्रित युगल में आठ ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे।

End of Feed